फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no room intrains

होली पर ट्रेनों में आरक्षण को लेकर मारामारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
no room intrains
रामपुर। होली पर ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति हो गई है। लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए सफर मुश्किल होता जा रहा है। 19 दिन पहले ही अधिकांश ट्रेनों में सीटों का आरक्षण पूरा होने के साथ 50 से सौ तक की प्रतीक्षा सूची चल रही है। ऐसे में अब होली पर स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है।
विज्ञापन

बाहर रहने वाले ज्यादातर लोग होली का त्योहार अपने घर परिवार के साथ मनाते हैं। इसके चलते ज्यादातर ट्रेनों में अभी से वेटिंग आने लगी है। खासतौर पर लखनऊ और बिहार की ओर जाने वाली गाड़ियों में यात्रियों की भरमार है। अगले 17 मार्च को होलिका दहन होगा। जबकि, अगले दिन 18 मार्च को होली में रंग खेला जाएगा। होली पर नौकरी पेशा और मजदूर आदि लोग अपने घरों पर आते जाते हैं। इस कारण होली पर ट्रेनों में यात्रा को लेकर मारामारी मच गई है। इसी कारण इस बार भी अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल हो चुका है। अब मुख्य ट्रेनों में आरक्षण की वेटिंग सूची लंबी होती जा रही है। वैसे भी कोरोना संक्रमण में सही से ट्रेनों का संचालन शुरू नही हो पाया है। खासकर पैसेंजर ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। वैसे रेलवे होली जैसे पर्व पर रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed