फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Navratri: Worship of Ashta Siddhi by worshiping mother Siddhidatri

नवरात्र : मां सिद्धिदात्री का पूजन कर अष्ट सिद्धियों का वर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Worship of Ashta Siddhi by worshiping mother Siddhidatri
रामपुर में बुधवार को नवमी पूजन के दौरान भोज करने जाते कन्या-बरुआ। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर/स्वार/मिलक। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री का पूजन किया। मां के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने अष्ट सिद्धियों का वर मांगा। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजन के बाद मंदिरों में पूजा की। साथ ही श्रद्धालुओं ने नवमी पूजन कर कन्या-बरुआ जिमाए और नवरात्र व्रत पूर्ण किए।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने मां सिद्दिदात्री की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुुओं ने घर पर श्री दुर्गा नवरात्र व्रत कथा, श्री दुर्गा चालीसा और आरती का पाठ कर अज्ञारी पूजन किया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने कीलक, कवच और अर्गला स्तोत्र के साथ ही श्री दुर्गा शतनाम स्तोत्र और श्री सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ भी किया। श्रद्धालुओं ने मां की मृर्ति-फोटो के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित की और मां की अज्ञारी में घी, हवन सामग्री, लौंग, कपूर, धूप, मेवे आदि अर्पित कर पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने नवमी पूजन के साथ हवन भी करवाया। दोपहर में घरों में महिलाओं ने माता के छंद गए और कीर्तन किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने नवमी पूजन के बाद कन्या-बरुआ जिमाए। कन्या-बरुआ को भोजन करवाकर तिलक कर देवी स्वरूप कन्याओं का आशीर्वाद लिया और दक्षिणा दी। नगर के श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ, श्री मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर, श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, माई का थान, महालक्ष्मी मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की।
विज्ञापन

स्वार में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन लोगों ने नवम मां सिद्धिदात्री का पूजन कर कन्याओं को जिमाया। हलवा-पूरी का भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बुधवार को चैत्र नवरात्र पर नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री का पूजन घर और मंदिरों में किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति की कामना की। वहीं घरों में कन्याओं को जिमाया गया। कन्याओं को भोजन कराकर उपहार और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने अपने उपवास खोले। नगर के गीता मंदिर,बड़ा शिव मंदिर,संतोषी माता मंदिर,हनुमान मंदिर एवं देवियों के थान पर हवन-पूजन किया गया। दिन भर मंदिरों पर भजन-कीर्तन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलक नगर और क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के नवें दिन भक्तों ने मां नवम सिद्धिदात्री की आराधना कर उपवास खोला। भक्तजन मंदिरों और देव स्थानों पर पहुंचे और मत्था टेका। घरों पर कन्याओं को जिमाया। हवन हुए और प्रसाद वितरण किया गया।

नवमी पूजन कर कन्याओं को जिमाया
सैफनी। नगर में बुधवार को नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा कर श्रद्धालुओं ने सुख और शांति की कामना की। कस्बे में सुबह से माता बेला भवानी मंदिर, चौराहे वाली देवी आदि स्थानों के मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क लगाकर पूजा-अर्चना की और इसके बाद घरों पर कन्या-बरुआ को भोजन कराकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अपने उपवास खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed