फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Moradabad team dominated in boys and girls category

Rampur News: बालक और बालिका वर्ग में मुरादाबाद की टीम का रहा दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Moradabad team dominated in boys and girls category
रामपुर। मंडलीय बास्केटबॉल अंडर 14 और 19 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 14 और अंडर 19 बालिका वर्ग में मुरादाबाद की टीम विजतेे बनीं। अंडर-14, 19 बालक वर्ग में भी मुरादाबाद का कब्जा रहा। इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग अंडर 14 में रामपुर की टीम चार स्कोर के साथ रनरअप एवं मुरादाबाद की टीम 10 स्कोर के साथ विजेता रही। इसी तरह अंडर-19 बालिका वर्ग में अमरोहा की टीम 10 स्कोर के साथ रनरअप एवं मुरादाबाद की टीम 20 स्कोर के साथ विजेता बनी।
विज्ञापन

बास्केटबॉल अंडर 14 बालक वर्ग में संभल की टीम चार स्कोर के साथ रनरअप रही। मुरादाबाद की टीम 24 स्कोर के साथ विजेता बनी। अंडर 19 बालक वर्ग में अमरोहा की टीम पांच स्कोर के साथ रनरअप और मुरादाबाद की टीम 35 स्कोर के साथ विजेता बनी। सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं बालक वर्ग के संयोजक हरीश डुडेजा ने प्रतियोगिता का आरंभ कराया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के समय जिला क्रीड़ा प्रभारी अरविंद भास्कर, क्रीड़ा सचिव प्रभु दयाल, प्रधानाचार्य बलराम सिंह, शालू कौशल, प्रधानाचार्य रचना चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। मुरादाबाद की टीम अब स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक अलीगढ़ में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article