फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mohararam juloos in rampur

...यूं भी उजड़े न खेती किसी की

Mon, 26 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
mohararam juloos in rampur
शहीदे कर्बला के सोयम पर गमगीन माहौल में जरी और जुलजनाह का जुलूस निकाला गया। अंजुमनों ने नोहाख्वानी और अजादारों ने मातम किया। अजाखानों में मजलिस का भी सिलसिला जारी रहा। कर्बला में हजरत इमाम हुसैन के शहीद हो जाने के बाद खून में नहाए घोड़े ने ही उनकी शहादत की खबर खेमों तक पहुंचाई थी।
विज्ञापन



सोयम पर इमामबाड़ा खासबाग से जरी और जुलजुनाह का जुलूस निकला। जुलूस को पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। मुकामी और बाहर से आईं अंजुमनों ने नोहे पढ़े कि बोली सुगरा दुहाई नबी की, यूं भी उजड़े न खेती किसी की। खेमे जले आग लगी, लाल मेरे शाम हुई। जुलूस फोटो चुंगी रोड से सीआरपीएफ होकर कर्बला पहुंचा।
विज्ञापन



अजादारों ने यहां भी मातम किया और अजुमनों ने नोहे पढ़े। कर्बला में नोहा पढ़ा कि अलविदा हो अलविदा, मेरे गरीब अलविदा। जुलूस में विधायक नवेद मियां, दि निरुला फैमिली आर्ट ट्र्स्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अर्जुन राज निरुला, अमेरिका की आर्ट हिस्टोरियल रीड हैरीचसन, हमजा मियां, काशिफ खां, असलम महमूद, इफ्तखार महमूद, बिट्टन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले इमामबाड़ा खासबाग में मौलाना मजलिस को खिताब किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन और भाईचारे का पैगाम देता है। इमामबाड़ा जनाबे आलिया और इमामबाड़ा किला में भी मजलिस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed