रामपुर। दशहरा के मौके पर लेकर जिले भर में कई स्थानों रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाता है। इसको लेकर एडीएम (प्रशासन) लालता प्रसाद शाक्य ने मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है।
उन्होंने बताया कि 03 अक्तूबर को रात्रि लगभग आठ बजे से किला हामिद दशहरा कमेटी गेट थाना कोतवाली के सामने लंका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए डिप्टी कलेक्टर अशोक चौधरी को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसी प्रकार 03 अक्तूबर को सायं 05:00 बजे हरिहर मंदिर थाना क्षेत्र गंज से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पुरानागंज, मुख्य बाजार, पुराना गंज पुलिस चौकी, डॉ. सुनील कुमार के पीछे वाली गली, शेख का फड़ होते हुए मोहल्ला छिपियान तिराहे पर पहुंचकर सम्पन्न होगी जिसके लिए जिला गन्ना अधिकारी हेमराज व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी होंगे।
04 अक्तूबर को चौकी पुरानागंज से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य बाजार, हरिहर मंदिर, कुम्हारों वाली गली, पुराना जिला सहकारी बैंक होते हुए अनिल वशिष्ठ के घर के पास पुरानागंज में समाप्त होगी, जिसके लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिप्टी कलेक्टर विकास वर्मा को तैनात किया गया है। 05 अक्तूबर को आदर्श रामलीला मैदान में सायं 07:30 बजे रावण का पुतला दहन/दशहरा मेले का कार्यक्रमआयोजित किया जाएगा, जिसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र प्रताप एवं नायब तहसीलदार सदर संजय कुमार को तैनात किया गया है। इसी प्रकार 05 अक्तूबर को रामलीला मैदान ज्वालानगर थाना सिविल लाइन में सायं 06:30 बजे रावण का पुतला दहन/दशहरा मेले का कार्यक्रम के आयोजन में शांति व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर अरूणमणि त्रिपाठी, 05 अक्तूबर को रामलीला मैदान कोसी रोड़ सायं 05:30 बजे रावण पुतला दहन/दशहरा मेले में शान्ति व्यवस्था हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व तहसीलदार सदर एवं 05 अक्तूबर को दशहरा जुलूस जो दोपहर 02:30 बजे शास्त्री नगर थाना कोतवाली से प्रारम्भ होकर तोपखाना रोड़, मछली बाजार, सर्राफा बाजार, जामा मस्जिद के सामने से सफदरगंज, मिस्टनगंज, हजियानी चौकी सराय गेट होते हुए रामलीला मैदान कोसी रोड थाना क्षेत्र कोतवाली पहुंचेगा, जहां रावण दहन कार्यक्रम एवं तत्पश्चात यह जुलूस रामलीला मैदान कोसी रोड थाना क्षेत्र कोतवाली से प्रारम्भ होकर स्वार- रामपुर रोड कोसी मोड, सराय गेट तोपखाना रोड होते हुए अपने उदगम स्थल शास्त्री नगर में समाप्त होगा जिसमें शान्ति व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर अमनदेव एवं अधिशासी अभियंता सियाराम को तैनात किया गया है।