{"_id":"6a99db913f8956915c012565","slug":"villagers-in-17-villages-are-outraged-over-power-outages-and-poor-mobile-network-connectivity-rampur-news-c-282-1-rmp1001-179259-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 17 गांवों में बिजली कटौती और मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति से ग्रामीण आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 17 गांवों में बिजली कटौती और मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति से ग्रामीण आक्रोशित
Fri, 04 Sep 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। स्वार क्षेत्र के पैगंबरपुर समेत तहसील क्षेत्र के 17 गांवों में अघोषित बिजली कटौती और मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांवों की विद्युत लाइन अलग कर लगातार कटौती की जा रही है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु बनी हुई है। मोबाइल नेटवर्क की कमजोर रेंज ने भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।
बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पैगंबरपुर सहित आसपास के 17 गांवों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है।
आरोप लगाया कि क्षेत्र की विद्युत लाइन को अलग किए जाने के बाद लगातार कटौती की जा रही है। इससे घरेलू कामकाज के साथ ही किसानों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब बताई गई।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराने और मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में हरपाल, बंटी, भानु प्रताप, तीतू, विजय, सुंदर, अरुण कुमार, नितिन कुमार, दीपू, अंकित और अखिलेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।