{"_id":"6a99da11817c4b079e02930c","slug":"concern-rises-in-pasiyapura-following-reports-of-leopard-cubs-being-found-none-were-discovered-during-the-search-rampur-news-c-282-1-smbd1029-179246-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेंदुए के शावक मिलने की सूचना से पसियापुरा में बढ़ी चिंता, जांच में नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेंदुए के शावक मिलने की सूचना से पसियापुरा में बढ़ी चिंता, जांच में नहीं मिले
Fri, 04 Sep 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
स्वार। एक तरफ पसियापुरा गांव के ग्रामीण कोसी नदी में बढ़े पानी से डरे हुए हैं तो दूसरी ओर जंगल में कथित तौर पर तेंदुए के शावक देखे जाने की सूचना ने उनकी चिंता बढ़ा दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, जांच के दौरान तेंदुए के शावक नहीं मिले। जंगल में टीम को बिल्लियां दिखाई दीं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया।
बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने क्षेत्रीय वन अधिकारी विकास सिंह को सूचना दी कि गांव के जंगल में तेंदुए की आहट है और उसके शावक देखे गए हैं। सूचना पर डीएफओ प्रणव जैन और रेंजर विकास सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पानी से भरे रास्ते से गुजरकर टीम जंगल तक पहुंची और काफी देर तक छानबीन की।
रेंजर विकास सिंह ने बताया कि तेंदुए के शावक मिलने की सूचना पर टीम ने जंगल में जांच की थी, लेकिन वहां तेंदुए के शावक नहीं मिले। जंगल में मिलीं बिल्लियों को कब्जे में लिया गया है।