फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman given triple talaq for not fulfilling dowry demand

Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

Sat, 04 Jan 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 04 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman given triple talaq for not fulfilling dowry demand

विज्ञापन
टांडा। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला निवासी एक महिला ने एसपी को बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हल्द्वानी निवासी आदिल से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने क्षमता से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन उसकी सुसराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से खुश नहीं थे और दहेज में एक कार तथा पांच लाख रुपये की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते रहते थे। 12 अगस्त को सुबह आठ बजे उसके सुसर, पति और सास अन्य लोगों के साथ उसकी नानी के घर आए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और कुछ कागजों पर जबरन हस्ताक्षर भी करा लिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed