फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Former City SHO fails to appear in court; hearing now scheduled for September 16.

Rampur News: कोर्ट में पेश नहीं हुए पूर्व शहर कोतवाल, अब 16 सितंबर को होगी सुनवाई

Thu, 10 Sep 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Former City SHO fails to appear in court; hearing now scheduled for September 16.
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में बुधवार को गवाह के नहीं आने से सुनवाई नहीं हो सकी। मुकदमे में पूर्व शहर कोतवाल गजेंद्र पाल त्यागी की गवाही होनी थी। पिछली तारीख पर कोर्ट ने उनके वारंट जारी किए थे। इसके बावजूद वह इस बार भी गवाही के लिए नहीं पहुंचे। अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर नियत की गई है।
विज्ञापन

गवाह को धमकाने का मामला मुहल्ला बेरियान निवासी नन्हे की ओर से दर्ज कराया गया था। उन्होंने 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि वह डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में वादी हैं। डूंगरपुर प्रकरण में भी आजम खां आरोपी हैं।
विज्ञापन

घटना के दिन कुछ लोग उनके घर आए थे। उन्होंने आजम खां के खिलाफ गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आजम खां समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रहा है। इसमें आजम खां व अन्य पर आरोप तय हो चुके हैं। गवाही की प्रक्रिया चल रही है। अभियोजन ने इसमें पूर्व कोतवाल को भी गवाह बनाया है। वह घटना के समय शहर कोतवाली के प्रभारी थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह कई तारीखों से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं।

एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार, इस मामले में गवाह कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं, जिस पर उनके खिलाफ पूर्व में जमानती वारंट जारी है। उनके पेश न होने से इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 16 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed