{"_id":"681918ecf14859e08a025ad2","slug":"married-woman-beaten-with-belt-forced-to-have-abortion-rampur-news-c-282-1-rmp1001-144933-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाहिता को बेल्ट से पीटा, जबरन गर्भपात कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाहिता को बेल्ट से पीटा, जबरन गर्भपात कराया
Tue, 06 May 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 06 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
टांडा। एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जबरन गर्भपात और यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 14 जुलाई 2019 को हुआ था। शुरुआत में मायके वालों ने अपनी पूरी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन ससुराल वालों को यह संतुष्ट नहीं कर पाया। इसके बाद, उसका पति, सास, ससुर, जेठ, नंद और नंदोई मिलकर उसे मारते-पीटते और दहेज की मांग करते थे।
साल 2024 में जब वह गर्भवती हुई, तो ससुराल पक्ष ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया। इन्कार करने पर पति, सास और ससुर ने जबरन तीन महीने 10 दिन का गर्भपात करा दिया। इसके अलावा, पीड़िता ने बताया कि उसका जेठ भी उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता था।
विज्ञापन
विवाहिता ने कहा कि उसका पति दहेज के सोने-चांदी के गहने बेचकर उसके पैसे जुए में उड़ा दिए। आरोप है कि पति उसे बेल्ट से मारता था। जब विवाहिता इसका विरोध करती तो उसकी सास और नंद उसे चुप करा देतीं।
15 फरवरी की शाम को ससुराल वालों ने मिलकर विवाहिता को गालियां दीं, बेरहमी से पीटा और कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। मायके वालों की सूचना पर पहुंचे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
अगले दिन, विवाहिता किसी तरह खिड़की से बाहर निकलकर मायके पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति पहले भी एक पत्नी को तलाक दे चुका था।
विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।