फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   madersa aliya

विवि तो नहीं आरपीएस में तब्दील हुआ मदरसा आलिया  

Mon, 01 May 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 01 May 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
madersa aliya
रामपुर में स्थित मदरसा आलिया की ऐतिहासिक इमारत जिसमें खोल दिया रामपुर पब्लिक स्कूल का किड्स जोन। अमर उजाला

विज्ञापन

अरबी-फारसी विश्वविद्यालय तो नहीं, लेकिन ऐतिहासिक ओरियंटल कालेज (मदरसा आलिया) भाजपा की सरकार में पूर्व मंत्री आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल की किड्स जोन शाखा में तब्दील हो गया। रविवार को इसका विधिवत उद्घाटन भी कर दिया गया, जिसके बाद सियासी भूचाल भी आ गया है। विरोधियों ने पूर्व मंत्री के इस स्कूल को पूरी तरह अवैध करार दिया है और इस पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।      

पान दरीबा स्थित ओरियंटल कालेज मदरसा आलिया की स्थापना यूं तो 1744 में नवाबी शासन काल में की गई थी। मौजूदा दौर में ओरियंटल कालेज मदरसा आलिया का संचालन यूपी सरकार की ओर से किया जाता है। यहां पर अरबी फारसी विषय की पढ़ाई हुआ करती थी। सपा शासन में इस कालेज को शिक्षा विभाग ने जौहर ट्रस्ट को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। दावा किया था कि इसका प्रस्ताव भी कैबिनेट की बैठक में पारित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


सपा सरकार में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी के माध्यम से इस भवन को ट्रस्ट को देने की बात कही गई थी। यहां यह भी बताते चलें कि केंद्र सरकार और 2001 में राजनाथ सरकार ने अरबी फारसी विश्विविद्यालय खोलने की कवायद की थी, जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये भी आवंटित किया जा चुका है। मगर,  रविवार को अचानक जौहर ट्रस्ट की ओर से संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल की किड्स जोन शाखा का ऐतिहासिक परिसर में औपचारिक उद्घाटन कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed