फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   madersa aliya

मदरसा आलिया में पहुंची पुलिस, बिफरे सपाई  

Thu, 04 May 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /  रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो /  रामपुर  Updated Thu, 04 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मदरसा आलिया का प्रकरण गरमाता जा रहा है। पुलिस भी मदरसा आलिया पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट गई। सूचना के बाद सपाई भी पहुंच गए। लेकिन, पुलिस जब तक जा चुकी थी। बाद में सपाइयों ने मीटिंग कर पुलिस का विरोध जताया। आरोप लगाया कि पुलिस ने बच्चों को डराया।     पुलिस को  देखकर बच्चे सहम गए। हालांकि पुलिस ने मदरसा आलिया पहुंचने की बात से इनकार किया है।       

सपाइयों को सुबह सूचना मिली कि मदरसा आलिया में पुलिस पहुंची है। पुलिस बच्चों को डरा धमका रही है। पुलिस को देखकर बच्चे सहम गए हैं। सूचना के बाद पूर्व मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, रामपुर गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन मसूद खां गुडडू के साथ सफाई मदरसा आलिया पहुंचे। लेकिन, सपाइयों के पहुंचने तक पुलिस जा चुकी थी। इसके विरोध में सपाई पार्टी दफ्तर पर एकत्र हुए।  सपाइयों ने मीटिंग कर पुलिस के रवैये की मजम्मत की।       
विज्ञापन


चमरौवा के विधायक नसीर अहमद खां ने कहा कि पुलिस को इस तरह मदरसे में जाकर बच्चों को डराने का कोई अधिकार नहीं है। पुलिस को अगर कोई जानकारी हासिल करनी थी तो संबंधित लोगों से मिलना चाहिए था। स्वार-टांडा के विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने कहा कि पुलिस शहर का माहौल खराब करने के साथ टकराव पैदा कर रही है। सपा जुल्म के खिलाफ हर संघर्ष के लिए तैयार है। लेकिन शहर का माहौैल खराब नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा के शासन में पुलिस की मनमानी बढ़ती जा रही है। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, नगराध्यक्ष आसिम राजा, रामपुर गन्ना समिति के चेयरमैन मसूद अहमद खां गुड्डू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed