फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Health department seals private hospital

Rampur News: स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल किया सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Health department seals private hospital
बिलासपुर (रामपुर)।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डाॅ. आरके वर्मा ने प्रसव के बाद नगर के मेडिमा अस्पताल में हुई महिला की मौत के बाद अस्पताल को सील करा दिया। उन्होंने कहा कि जांच होने तक अस्पताल सील रहेगा।
नगर के मोहल्ला शीरीमिया निवासी मोहम्मद यूसुफ ने तीन अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि दो अक्तूबर की रात उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी समीना बेगम को प्रसव के लिए नगर में भाखड़ा डैम के समीप मेडिमा अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटे के जन्म के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। वह पत्नी को लेकर रुद्रपुर पहुंच, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने शव को वापस अस्पताल लाकर हंगामा शुरू कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव होने की वजह से बताई गई थी। बृहस्पतिवार शाम को डिप्टी सीएमओ व नोडल डॉक्टर आरके वर्मा ने अस्पताल को सील करवा दिया। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed