{"_id":"5908e2cf4f1c1b7401440f7e","slug":"fraud-in-wheat-purchasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार में फर्जी गेहूं खरीद केंद्र पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार में फर्जी गेहूं खरीद केंद्र पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/ रामपुर
Updated Wed, 03 May 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्वार में एसडीएम की ओर से पकड़ा गया फर्जी गेहूं क्रय केंद्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्जी गेहूं क्रय केंद्र खोल कर बिचौलियों द्वारा किसानों से सस्ते दामों में खरीदा जा रहा गेंहू को एसडीएम ने पकड़ लिया। जबकि बिचोलिये मौके से फरार हो गये। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने मौके से एक ट्रक सहित भारी मात्रा में गेंहू व सरकारी खाली कट्टे, सिलाई मशीन व छापा नमूना बरामद किया।
मंगलवार को एसडीएम ने गांव दूंदावाला, पुसबाड़ा, स्वार, समोदिया सरकारी गेंहू क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव समोदिया अड्डे पर गेंहू केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ कर बिचोलियाें द्वारा कम दामों किसानाें से गेंहू की खरीदारी की जा रही है। और वहीं पर सरकारी कट्टों में रसद विभाग को सरकारी रेट से भेजा जा रहा है। जिसपर एसडीएम मौके पर पहुंच गये। जिन्हें देख गेंहू खरीद रहे लोग मौके से फरार हो गये। एसडीएम ने पुलिस, पूर्ति विभाग, रसद विभाग को मौके पर बुला लिया। इस दौरान प्रशासन ने मौके से एक ट्रक छापा लगा सरकारी कट्टों में भरा गेंहू ओर भारी मात्रा में खरीदा गया गेंहू सहित कट्टे सिलने की मशीन, कांटा, बाट, रसद विभाग का छापा नमूना बरामद किया। कार्रवाई से गेेंहू केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मच गया। बरामद गेंहू को कब्जे में कर लिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव समोदिया में फर्जी क्रय केंद्र खोल कर किसानों का कम दामों में गेंहू खरीदा जा रहा था। जिस क्रय केंद्र का छापा व कट्टे मिले है उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गेंहू की खरीदारी करने वाले बिचालियों को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खंड विकास अधिकारी प्रमेंद्र कुमार, एमआई संदीप कुमार, पूर्ति निरीक्षक किशन लाल, राकेश कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक लक्ष्मी शंकर शर्मा के साथ पुलिस थी।
विज्ञापन