{"_id":"603e31a38ebc3ec4be1bd6c7","slug":"dutnagar-win-cricket-turnament-rampur-news-sml3627884152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दत्तनगर ने नीरथ को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दत्तनगर ने नीरथ को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
दत्तनगर में विजेता मेजबान टीम ट्राफी के साथ
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोगली(रामपुर बुशहर)। दत्तनगर में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में मेजबान दत्तनगर ने नीरथ को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 40 टीमों ने भाग लिया।
युवक मंडल दत्तनगर के अध्यक्ष रणवीर ने कहा कि प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मेजबान दत्तनगर और नीरथ के बीच खेला गया। दत्तनगर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित दस ओवर में 110 रन बनाए। इसमें संजू ने 30, सचिन ने 25 और हर्ष ने 15 रनों का योगदान दिया। मगर जवाबी पारी खेलने उतरी नीरथ की टीम 80 रन पर ही ढेर हो गई।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर हर्ष कायथ को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा। समापन समारोह में दत्तनगर पंचायत के वार्ड पंच चंद रोच बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विजेता टीम को 33 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जियालाल, ललित, हितेष, विमल, अश्वनी, लव कंवर, बलवंत, गोलू और माइकल गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।