{"_id":"6a9737de48a87a363406d160","slug":"six-smugglers-arrested-with-three-kilograms-of-opium-scorpio-seized-rampur-news-c-282-1-rmp1026-179094-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीन किलो अफीम के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीन किलो अफीम के साथ छह तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो सीज
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब तीन किलो अफीम बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
इसके अलावा 9,670 रुपये नकद, 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, छह मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी के अनुसार, मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अफीम तस्करों द्वारा एक काले रंग की स्कॉर्पियो से अफीम की बड़ी खेप लाल वाला बाग की ओर ले जाई जा रही है। इसके बाद थाना पुलिस व एसओजी की टीम सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने लाला वाला बाग से आगे नई कॉलोनी की ओर जाने वाले तिराहे पर घेराबंदी की। रात करीब दो बजे संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो कार मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम ने उसे रोक लिया और कार सवार छह लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन किलो अफीम समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह निवासी विसारत नगर, बिलासपुर, सर्वजीत सिंह निवासी बिलासपुर, किशनदीप सिंह निवासी खुटाखेड़ा थाना भोट, प्रभजोत सिंह निवासी शांति कॉलोनी प्रीत विहार रुद्रपुर, दीपक शर्मा निवासी शिवनगर रुद्रपुर और वैभव कुमार निवासी नगला खुर्द थाना बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने गगनदीप के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और 9,170 रुपये बरामद होने की बात कही है। अन्य आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और 500 रुपये बरामद हुए।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।