फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Deadline extended for advance registration of Class 9 and 11 students.

Rampur News: कक्षा नौवीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की तारीख बढ़ी

Wed, 02 Sep 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Deadline extended for advance registration of Class 9 and 11 students.
रामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की तिथियों में विस्तार किया गया है। अब विद्यालय 10 सितंबर तक 50 रुपये प्रति छात्र शुल्क जमा कर विद्यार्थियों का विवरण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे। 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में नामावली जमा करनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने जनपद के सभी विद्यालयों को शासन के आदेश का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल की ओर से जिले के सभी प्रधानाचार्यों को जारी आदेश में कहा गया है कि बोर्ड द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यालय 10 सितंबर तक चालान के माध्यम से निर्धारित पंजीकरण शुल्क जमा कर विद्यार्थियों के विवरण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और वित्त विहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताएं समय रहते पूरी की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी विद्यालय का कोई छात्र या छात्रा पंजीकरण से वंचित रह जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
000
पंजीकरण एवं संशोधन का नया शेड्यूल
10 सितंबर : 50 रुपये प्रति छात्र शुल्क जमा कर ऑनलाइन विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि।
11 से 13 सितंबर : वेबसाइट से चेकलिस्ट डाउनलोड कर छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि की गहन जांच की अवधि।
14 से 20 सितंबर : चेकिंग के दौरान पाई गई त्रुटियों में सुधार करने की अवधि।
30 सितंबर तक : पंजीकृत छात्रों की फोटोयुक्त नामावली और कोषागार चालान की प्रति डीआईओएस कार्यालय में जमा करने की अंतिम समय-सीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed