फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Motorcyclist injured after bike wheel falls into a pothole on the Kelakheda road.

Rampur News: केलाखेड़ा मार्ग पर गड्ढे में पहिया जाने से बाइक सवार घायल

Wed, 02 Sep 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured after bike wheel falls into a pothole on the Kelakheda road.
स्वार। केलाखेड़ा मार्ग पर रविवार देर शाम सड़क के गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन हायर सेंटर ले गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिजड़ा नानकार गांव निवासी शाकिर रविवार रात करीब आठ बजे केलाखेड़ा, उत्तराखंड से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि रात के अंधेरे में रायपुर गांव के सामने पहुंचते ही सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और शाकिर सड़क पर जा गिरे। हादसा होते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए और घायल की मदद की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शाकिर को उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि स्वार-केलाखेड़ा मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। उनका आरोप है कि मार्ग से अवैध खनन में लगे वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed