फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   During electricity checking, the team quarreled with the defaulter, created ruckus.

Rampur News: बिजली चेकिंग के दौरान टीम की बकायेदार से नोकझोंक, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
During electricity checking, the team quarreled with the defaulter, created ruckus.
मसवासी। नगर के मोहल्ला रजा पार्क में बिजली चेकिंग के दौरान विभागीय टीम और घर के लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान जमकर हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि मोहल्ले के लोगों ने मिलकर विभागीय टीम का घेराव कर मारपीट की। वहीं घर की महिलाओं ने विभागीय टीम पर जबरन घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। बिजली विभाग के जेई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शनिवार को बिजली विभाग के जेई सतेंद्र पाल सिंह कर्मचारियों के साथ मोहल्ला रजा पार्क में बकाया बिल जमा न किए जाने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई में लगे हुए थे। मोहल्ले के एक उपभोक्ता पर बकाया होने पर जब टीम घर का कनेक्शन काटने पहुंची तब घर के सदस्यों से तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने बिजली विभाग की चैकिंग टीम को घेरकर मारपीट पर आमादा हो गए। हंगामा बढ़ता देख अधिकारी कर्मचारी बमुश्किल बचते हुए चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में घर की महिलाएं व अन्य सदस्य मोहल्ले के लोगों के साथ चौकी पहुंच गए और टीम पर जबरन घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाने लगे। जेई सतेंद्र पाल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। इस बीच पुलिस ने हंगामा कर रहे दो युवक नादिर व रिजवान को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की बिजली चेकिंग के दौरान विभागीय टीम से मारपीट की शिकायत मिली है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed