फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Drone spray to protect sugarcane from red rot disease

Rampur News: गन्ने को लाल सड़न बीमारी से बचाने के लिए ड्रोन से कराया स्प्रे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Drone spray to protect sugarcane from red rot disease
रामपुर। गन्ना प्रजाति 0238 को रेड रॉट यानी लाल सड़न बीमारी से बचाने के लिए त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नरायनपुर ने नई पहल शुरू की है। शुक्रवार को मिल अधिकारियों ने बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी में रोग ग्रस्त गन्ने के खेतों में ड्रोन की सहायता से स्प्रे शुरू कराया। इससे किसानों में खुशी है। गन्ने में बीमारी लगने और गन्ना बड़ा होने के चलते किसान छिड़काव नहीं कर पा रहे थे। मिलक नरायनपुर मिल द्वारा किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में गन्ने के खेतों में ड्रोन से स्प्रे की शुरुआत की गयी है। इस अवसर पर यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ड्रोन द्वारा उन क्षेत्रों में स्प्रे शुरू हो गया है, जहां बीमारी अधिक है। किसानों से अनुरोध किया कि आगामी शरदकालीन बुवाई में गन्ना प्रजाति को .0238 की बुवाई कदापि न करें तथा इसके स्थान पर रोग रोधी गन्ना प्रजाति को .0118 की बुवाई करें। गन्ना प्रमुख संजय कुमार त्यागी ने उपस्थित किसानों को बताया कि हमारे पास बीज की पर्याप्त व्यवस्था है, बुवाई के लिए समय से बीज उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed