फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dengue ward full

मरीजों से फुल हुआ जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
dengue ward full
रामपुर। डेंगू के बढ़ते मरीजों से जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड मरीजों से फुल हो गया। यहां पर 10 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा थी। ऐसे में अब डेंगू पॉजीटिव आने वाले मरीजों के लिए अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था की गई है। डायरिया मरीजों के वार्ड में डेंगू मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से डेंगू का प्रकोप बढ़ा है। जिला अस्पताल में एलाइजा जांच के बाद लोगों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। डेंगू मरीजों के लिए अस्पताल में भूतल पर बनाए गए वार्ड में केवल 10 बेड की सुविधा थी जो अब मरीजों से फुल हो गए हैं। बुधवार को सिविल लाइंस इलाके की रुबीना(53) और शबनम(30) डेंगू पीड़ित होने पर वार्ड में भर्ती कराई गईं। इनको पहले डेंगू संदिग्ध के तौर पर बुखार वाले वार्ड में भर्ती रखा गया था। वहीं, शहजादनगर क्षेत्र के नौगवां गांव के आकाश(17) और अजीमनगर क्षेत्र से सिंघनखेड़ा गांव के मूलराज(55) को डेंगू होने पर वार्ड में भर्ती कराया गया। इन मरीजों को ठंड लगने के साथ बुखार आया था। जिला अस्पताल में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई तो उपचार के लिए डेंगू वार्ड में भर्ती करा दिया गया। अब नए डेंगू के मरीजों को बराबर वाले वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। जहां पर पहले डायरिया के मरीज भर्ती थे। उनकी संख्या कम होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने डेंगू मरीजों के लिए 6 अतिरिक्त बेड लगा दिए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 10 और लोगों में डेंगू पुष्टि हुई है। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 72 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed