Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Man kills companion by striking him with a brick following a dispute while under the influence of alcoholMan kills companion by striking him with a brick following a dispute while under the influence of alcohol

Rampur News: शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से वार कर साथी की हत्या

Fri, 06 Nov 2026 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Man kills companion by striking him with a brick following a dispute while under the influence of alcoholMan kills companion by striking him with a brick following a dispute while under the influence of alcohol
रामपुर। मामूली कहासुनी और गाली-गलौज का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दो युवकों ने अपने साथी विष्णु सैनी (35) के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कचहरी के सामने चाय के होटल के पास उसका खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने वारदात के महज दो घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों श्रीकांत और किशन सैनी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सनी ईंट के दो अद्धे और रक्तरंजित कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

हत्या की यह वारदात सिविल लाइंस क्षेत्र में कचहरी के सामने स्थित गंगापुर की है। गंगापुर निवासी विष्णु सैनी मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मंगल सैनी के पान के खोखे के पास रास्ते किनारे पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोटें थीं और शरीर खून से सना हुआ था। रात करीब 11 बजे तक उसे मोहल्ले में घूमते देखा गया था। सुबह उसकी हत्या की खबर फैली तो इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी अनुराग सिंह और सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के भाई की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तीन टीमों का गठन कराया। टीमों ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों की तलाश शुरू की।
पुलिस की जांच हाल निवासी ज्वाला नगर निवासी श्रीकांत और मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के दस सराय निवासी किशन सैनी पर जाकर ठहरी। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिस ने दोनों को जंगल कोठीखास बाग से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि शराब के नशे में विष्णु के साथ गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सनी ईंट के दो टुकड़े और खून लगे कपड़े बरामद किए हैं।
000
दो घंटे में खुला हत्या का राज
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीन टीमें लगाकर साक्ष्य और सुराग जुटाए। इसी आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
000
सीसीटीवी कैमरे खंगाले, मिला अहम सुराग
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल और घर के रास्ते में पड़ने वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान कुछ युवक आधी रात के बाद भागते हुए नजर आए। पुलिस ने शक के आधार पर जांच शुरू की और फिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

000
युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम
गंगापुर निवासी विष्णु की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक अविवाहित था। चार भाई और तीन बहनों में वह सबसे बड़ा बताया गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शाम को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed