Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Murder of a six-year-old innocent girl; suspicion of rape

Rampur News: छह वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 06 Nov 2026 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Murder of a six-year-old innocent girl; suspicion of rape
शाहबाद। बुधवार दोपहर से लापता छह वर्षीय मासूम बच्ची का शव बृहस्पतिवार को लक्खी बाग के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिला। मासूम के सिर, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान मिले हैं। परिजनों ने मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। मामले में हत्यारोपी किशोर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शाहबाद के एक मोहल्ले में रहने वाले चाट-पकौड़ी विक्रेता की छह वर्षीय बेटी बुधवार दोपहर अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार रात को मासूम की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे के करीब मासूम का शव मिला तो उसे देखकर मां बिलख उठी। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि बुधवार को मोहल्ले के रहने वाले एक युवक की मृत्यु हो गई थी और उसके अंतिम संस्कार में सभी लोग शामिल हुए थे। इसी दाैरान मासूम बेटी को आरोपी किशोर जंगल की ओर ले गया जो कि सीसीटीवी में भी कैद है। इस दाैरान किशोर ने एक दुकान से लाॅलीपाप भी खरीदा। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अनिल कुमार सिसोदिया, एएसपी अनुराग सिंह और तीन सीओ, एडीएम समेत पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, सर्विलांस और एसओजी ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि आरोपी किशोर से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में अभी देरी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------

ईंट से सिर कुचलने के बाद गला दबाकर मारने की आशंका
मासूम का शव बरामद होने के बाद उसके सिर पर गंभीर चोट पाई गई है। वहीं गले पर भी निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किशोर ने ईंट से सिर पर हमला करने के साथ ही गला दबाकर उसकी जान ले ली। चर्चा है कि मासूम की हत्या बुधवार दोपहर में ही कर दी गई थी, हालांकि हत्या के तरीके और दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
------
वर्जन -
शाहबाद में छह साल की बच्ची की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी। डाग स्क्वायड की मदद से बृहस्पतिवार को जंगल से मासूम का शव बरामद किया गया। जांच के दाैरान सीसीटीवी कैमरे में एक किशोर उसे ले जाते दिखाई दिया।आरोपी किशोर ने एक दुकान से लाॅलीपाप भी खरीदा था। पूछताछ में हत्यारोपी ने घटना स्वीकार की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
---अनिल कुमार सिसोदिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed