फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demand not to build underpass at railway crossing

Rampur News: रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास न बनाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Demand not to build underpass at railway crossing
रामपुर। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय से मुलाकात की। किसानों ने ज्ञापन देकर ग्राम धावनी हसनपुर स्थित रेलवे फाटक के गेट संख्या-46 बी पर अंडरपास का निर्माण न कराने की मांग की।भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष निरपजीत सिंह के नेतृत्व में किसान सोमवार की दोपहर तहसील पहुंचे। किसानों ने कहा कि ग्राम धावनी हसनपुर में गेट संख्या-46 बी पर रेलवे ने करीब दो साल पहले अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसका करीब 50 गांव के लोगों व प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मिलकर विरोध किया था। तत्कालीन डीएम व रेलवे के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर अंडरपास के निर्माण को रोक दिया था।
विज्ञापन

किसानों ने अधिकारियों को बताया कि इस रोड से करीब 50 से अधिक गांव के लोगों का रोजाना आना-जाना है। यह रोड जिला बरेली को भी जोड़ता है। किसान अपने भूसा, लकड़ी, कंबाइन, गन्ना आदि भरे वाहनों को लेकर भी इस रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में अगर अंडरपास बन गया तो बरसात के दिनों में अंडरपास में पानी भर जाएगा और उनके वाहन नहीं गुजर पाएंगे।
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम को बताया कि रेलवे विभाग ने फिर गेट संख्या-46 बी को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अंडरपास बनाने के लिए सामग्री व मशीनें लानी शुरू कर दी हैं। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने मामले की जांच कर अंडरपास का निर्माण रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष निरपजीत सिंह, निशान सिंह, सुरेंद्र सिंह रंधावा, मस्तान सिंह, जसवंत सिंह, आरिफ अली, गुरमीत सिंह, जनरैल सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed