Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Deepotsav: Goddess Lakshmi will grace every home today; the city will be aglow.

दीपोत्सव : आज घर-घर विराजेंगी मां लक्ष्मी, जगमगाएगा शहर

Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav: Goddess Lakshmi will grace every home today; the city will be aglow.
रामपुर। दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी झालरों की चमक और बाजारों में उमड़ी भीड़... दिवाली के स्वागत में पूरा रामपुर उत्सव के रंग में रंग गया है। रविवार को मनाए जाने वाले दिवाली पर्व को लेकर शहर से लेकर घरों और प्रतिष्ठानों तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों को सजाया गया है तो मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई है। शाम होते ही रोशनी से नहाए शहर की छटा देखते ही बन रही है। घर-घर दीप जलेंगे और विधि-विधान से माता लक्ष्मी, भगवान गणेश समेत अन्य देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया जाएगा।
विज्ञापन




दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। मिस्टनगंज, ज्वाला नगर समेत प्रमुख बाजारों में सुबह से देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने पूजन सामग्री, लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की मूर्तियां, दीपक, फूल-मालाएं, मिठाइयां और सजावट का सामान खरीदा। पटाखा बाजार में भी बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह दिखाई दिया। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही देर रात तक बनी रही। रविवार शाम को शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश, मां सरस्वती और कुबेर का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंडित विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि वृषभ लग्न में मां लक्ष्मी का पूजन करना विशेष शुभ माना जाता है। पूजन से पहले घरों की साफ-सफाई कर चौक पूरने और मुख्य द्वार पर दीपक जलाने की परंपरा है। इसके बाद विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच देवी-देवताओं का आह्वान कर पूजन-अर्चन किया जाएगा। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य का वास होता है। उधर, दिवाली को लेकर शहर की सड़कों, बाजारों, घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है। शाम ढलते ही रोशनी से जगमगाते भवन और बाजार त्योहार की खुशियां बिखेरते नजर आए। अब लोगों को दीप जलाने, पूजा करने और आतिशबाजी के साथ दिवाली का जश्न मनाने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed