फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dcb change money of azam khan trust, complaint to rbi

आजम के ट्रस्ट के पुराने नोट बदलने की शिकायत आरबीआई से

Wed, 16 Nov 2016 01:16 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
dcb change money of azam khan trust, complaint to rbi
आजम के ट्रस्ट के पुराने नोट बदलने की शिकायत - फोटो : amar ujala
 कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला ने आरोप लगाया है कि जिला सहकारी बैंक रामपुर नियमों के खिलाफ कद्दावर कैबिनेट मंत्री आजम खां के जौहर ट्रस्ट की करेंसी बदल रहा है। उन्होंने दावा किया कि आरबीआई में उन्होंने जब इसकी शिकायत की तो उसने नोट बदलने पर रोक लगाई। इस मुद्दे पर बसपा नेता और पूर्व मंत्री नवेद मियां ने भी जिला सहकारी बैंक में कराए जा रहे घपले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।  इस आरोप के बारे में आजम खां का कोई बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता फैसल खां लाला ने बताया कि उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ ही रिजर्व बैंक के गर्वनर को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि जिला सहकारी बैंक रामपुर ने आजम खां  के जौहर ट्रस्ट को पुरानी करेंसी बदलकर नई करेंसी दे दी है। डीसीबीकी यूनिवर्सिटी स्थित शाखा में मनी ट्रांसफर की गई। फैसल लाला का दावा है कि अब इस पर रोक लगा दी गई है। पूर्व मंत्री और स्वार टांडा विधायक नवाब काजिम अली खां ने कहा कि इस बात की जांच हो कि किसानों को दी जाने वाली करेंसी मंत्री को कैसे दे दी गई है।
विज्ञापन


फैसल लाला समेत 25 पर रिपोर्ट दर्ज
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के  प्रदेेश वाइस चेयरमैन फैसल खां लाला समेत उनके 25 साथियों के खिलाफ जिला सहकारी बैंक में घुसकर  हंगामा करने, तोड़फोड़ का प्रयास, ग्राहकों में भय का माहौल पैदा करने, अशांति उत्पन्न करने के साथ ही बैंक के खिलाफ झूठा प्रचार करके छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed