फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   twoperson died in road accident in tanda

सड़क हादसे में दो की मौत 

Tue, 12 Mar 2019 12:09 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Tue, 12 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
twoperson died in road accident in tanda
टांडा में लगा जाम

विज्ञापन
रिश्तेदार को टांडा छोड़ कर वापस घर जा रहे दो युवकों की गाड़ी दोपहर बाद करीब तीन बजे ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई। इससे एक युवक और एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

बताता है की रविवार को ग्राम चंदूपुरा निवासी रोहन के पुत्र विपिन की बरात हापुड़ गई थी। जो सोमवार को एक बजे वापस आ गई। ग्राम मेमनपुर निवासी रिंकू पुत्र रामगोपाल  (20) रिश्तेदारी में आयोजित बरात में शामिल होने आया था। वहीं अनिकेत (16) निवासी ग्राम चंदूपूरा भी बरात में शामिल हुआ था। सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब दोनों युवक बरात में मिली नई गाड़ी स्विफ्ट को लेकर किसी युवक को छोड़ने टांडा आए थे।
विज्ञापन


वापस जाते हुए नए गॉव के सामने ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। गाड़ी चला रहे रिंकू तथा अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के कारण गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना देख कर पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तथा एंबुलेंस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहीं पुलिस द्वारा सूचना देने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed