{"_id":"6a91e3bef41c02e1850150b2","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-25000-rupees-arrested-in-an-animal-smuggling-case-chandauli-news-c-189-1-svns1010-153703-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पशु तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पशु तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
सैयदराजा। पशु तस्करी के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सैयदराजा पुलिस और सर्विलांस टीम ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी गंगाधर पांडेय प्रयागराज जिले का रहने वाला है। मार्च में उसके वाहन से पशु बरामद किए गए थे।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि 25 मार्च को सैयदराजा पुलिस जेठमलपुर तिराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देख सड़क किनारे एक वाहन को रोककर चालक भाग गया था। जांच की गई तो वाहन में प्लास्टिक के कैरेटों के पीछे छह मवेशी मिले थे। वाहन पर पंजीकरण नंबर अंकित नहीं था।
पुलिस ने चेचिस नंबर के आधार पर जांच की तो वाहन का पंजीकरण नंबर यूपी 70 एलटी 9005 मिला और वाहन मालिक की पहचान गंगाधर पांडेय निवासी शंकरपुर धानुपुर, थाना हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई। इस मामले में गंगाधर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि इनामी आरोपी अपने घर के पास मौजूद है। इसके बाद सैयदराजा पुलिस और सर्विलांस टीम ने प्रयागराज में शाम 5 बजे उसके घर के पास घेराबंदी कर आरोपी गंगाधर को गिरफ्तार कर लिया।