फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drunken brothers fight, younger brother found dead on cot in the morning

Mau News: शराब के नशे में भाइयों में मारपीट, सुबह चारपाई पर मृत मिला छोटा भाई

Sat, 29 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Drunken brothers fight, younger brother found dead on cot in the morning
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चक जाफरी गांव में मृतक के दरवाजे पर बैठे लोग
मुहम्मदाबाद गोहना/करहां। कोतवाली क्षेत्र के चक जाफरी गांव में शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट के बाद शुक्रवार सुबह छोटा भाई दिनेश राजभर (25) अपनी चारपाई पर मृत मिला। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि चक जाफरी निवासी चंद्रदेव राजभर के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा राजेश और छोटा दिनेश। बताया जा रहा है कि दोनों भाई शराब पीने के आदी थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बड़ा भाई राजेश अक्सर शराब के नशे में रहता था और नशे में घर में विवाद करता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी कुछ समय पहले अपने दो छोटे बच्चों के साथ पंजाब चली गई थी। वहीं, छोटा भाई दिनेश अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात तीन बजे तक चलता रहा विवाद : बताया गया कि बृहस्पतिवार रात दोनों भाई शराब पीकर घर लौटे थे। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन नशे में होने के कारण दोनों किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच करीब रात तीन बजे तक विवाद चलता रहा।

इसके बाद दोनों अपने-अपने चारपाई पर जाकर सो गए। शुक्रवार सुबह दिनेश अपनी चारपाई पर मृत पड़ा मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों की सूचना पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed