{"_id":"6a91e2c062ebadd97f0b4200","slug":"accused-of-barging-into-the-house-pointing-a-gun-and-beating-someone-up-hisar-news-c-21-hsr1020-940195-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बंदूक तानने और पीटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बंदूक तानने और पीटने का लगाया आरोप
Sat, 29 Aug 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
बास। गांव बडाला में एक व्यक्ति ने गांव के सात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, बंदूक तानने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोनू, अंकित, विशाल, सरपंच जोरा सिंह, गीता, अंकित और विशाल की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार, बडाला निवासी सोनू ने बताया कि 27 अगस्त को सुबह उसका भाई गुरमीत दिवंगत भाई मन्नू के बेटे जतिन सहित परिवार के अन्य बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। आरोपी सोनू ने जतिन के साथ गाली-गलौज की। जतिन ने रोते हुए शिकायतकर्ता सोनू को यह बात बताई जिस पर कहासुनी हो गई।
इसके बाद सोनू मौजूदा सरपंच जोरा सिंह सहित अन्य आरोपियों को लेकर उनके घर पहुंचा। सबने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अंकित ने बंदूक तान दी और विशाल ने लाठी से पिटाई की। अन्य आरोपियों ने भी डंडों व हाथ-मुक्कों से मारपीट की। जब गुरमीत बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घायल सोनू को सोरखी अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में सोनू को दो चोटें बताई गई हैं।