{"_id":"6a91d6338d3dc8583001c684","slug":"youth-stabbed-and-shot-dead-in-dahar-meerut-news-c-72-1-mct1011-158495-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूल परिसर में युवक को पहले चाकू से गोदा फिर गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूल परिसर में युवक को पहले चाकू से गोदा फिर गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
गांव में हत्या से तनाव बना, पुलिस बल तैनात
स्कूल के मैदान में घूमने गया था सालिम
परिजनों ने किया हंगामा, शव नहीं उठने दिया
गुस्साए परिजनों का जमकर हंगामा, शव नहीं उठने दिया, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर (मेरठ)। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे डाहर गांव में सालिम उर्फ मन्नू (25) की जूनियर हाईस्कूल परिसर में चाकू से गोदने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह घूमने गया था। हत्या का कारण बकरीद पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। कत्ल की वारदात से गांव में तनाव फैल गया। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और शव नहीं उठने दिया। एसपी देहात अभिजीत कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने दो आरोपियों शाहरुख और गुलजार को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात तब हुई जब सालिम रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। उसके पिता शहजाद ने पुलिस को बताया कि रात आठ बजे खाना खाने के बाद सालिम घर से 200 मीटर दूर जूनियर हाईस्कूल के मैदान में घूमने गया था। आरोप है कि इस दौरान शाहरुख और गुलजार अपने साथियों के साथ बाइक से वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सालिम के गले, छाती व मुंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने सालिम की पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में हमलावर भाग गए।
कोट
दोनों पक्षों में बकरीद से विवाद चल रहा था। वारदात में शामिल दो आरोपियों को आधे घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीम लगाई गई हैं।- बीबीजीटीएस,एसएसपी।