फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth climbs 150-foot-high mobile tower; comes down after police persuasion.

Ballia News: 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस के समझाने पर उतरा

Sat, 29 Aug 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth climbs 150-foot-high mobile tower; comes down after police persuasion.
हल्दी थाना क्षेत्र के कठही गांव में टावर पर चढ़ा युवक।संवाद
हल्दी (बलिया)। थाना क्षेत्र के कठहीं गांव में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 23 वर्षीय युवक अचानक करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कठहीं निवासी कृष्णा राम उर्फ निरहू (23) पुत्र मुन्ना राम शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को समझाने तथा सुरक्षित नीचे उतरने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक चले समझाने-बुझाने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार युवक शराब के नशे में था। हालांकि उसके टावर पर चढ़ने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में काफी देर तक इसकी चर्चा होती रही। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था, जिसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed