फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two arrested in shahrukh murder case

दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Sun, 14 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
two arrested in shahrukh murder case
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में सात फरवरी को हुई छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हो गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का शाहरुख से नाम बिगाड़ने को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन



इसी से चिढ़ कर दोनों आरोपियों ने शाहरुख की हत्या कर दी थी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा दीप निवासी शाहरुख पुत्र जफर सात फरवरी को आवास विकास कालोनी गया था। उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन



पुलिस ने आवास विकास निवासी आरोपी हैप्पी और उसके साथी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी आले हसन खां ने बताया कि आरोपी हैप्पी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हैप्पी ने बताया कि सात फरवरी को शाहरुख के दोस्त अंशुमन ने मुझको चिकारा कहकर बुलाया था। इससे हैप्पी नाराज हो गया था और उसका अंशुमन से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंशुमन के पक्ष में शाहरुख आ गया था। शाहरुख से भी हैप्पी का विवाद हो गया था। विवाद बढ़ जाने पर हैप्पी और मुकेश ने चाकू से वार कर शाहरुख की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी अंशुमन ने आवास-विकास में सात फरवरी को हैप्पी नाम के युवक को चिढ़ा दिया था।



हैप्पी ने दोस्तों के साथ मिलकर अंशुमन को पीट दिया था। अंशुमन ने अपने दोस्त शाहरुख को फोन करके बुला लिया था। बताया जाता है कि शाहरुख ने दोस्त के पक्ष में हैप्पी को पीट दिया था। इसके बाद आरोपी हैप्पी ने शाहरुख के पेट में चाकू घोंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed