फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one died in district hospital

बच्चे की मौत पर जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Wed, 07 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 07 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान बालक की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि स्टाफ की ओर से उपचार के लिए सुविधा शुल्क मांगे गए थे। रुपये न देने पर इलाज में लापरवाही बरती गई। इससे बच्चे की मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के जुठिया गांव निवासी गोपी के पांच साल के बेटे गिरीश को बुखार आ रहा था। परिजन उसका उपचार पहले नगर के ही एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। इसके बाद मंगलवार दोपहर परिजनों ने गिरीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



उपचार के दौरान कुछ देर बाद बालक की मौत हो गई। इस पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने स्टाफ की ओर से उपचार के लिए रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप था कि काफी देर तक स्टाफ व बाल रोग चिकित्सक द्वारा बच्चे को उपचार नहीं दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाज में लापरवाही की पुष्टि के लिए परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। इस पर परिजन तैयार नहीं हुए।



इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। सीएमएस डा. आरके ढल का कहना है कि मामले में यदि परिजन लिखित शिकायत करेंगे तो जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed