फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   misuse of facebook

फेसबुक पर डाली युवती की आपत्तिजनक तस्वीर

Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
misuse of facebook
Facebook
रिश्ता टूटने से बौखलाए युवक ने फर्जी आईडी से युवती के आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर डाल दी। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी युवती का रिश्ता मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक से हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद युवक पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसको लेकर दोनों पक्षों में कई दौर की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इसके बाद रिश्ता टूट गया। कुछ दिन पहले युवती अपना फेसबुक अकाउंट देख रही थी। उसने देखा कि उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पड़े हैं। ये देखकर युवती के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। उसने घर में शोर मचाया। जानकारी के बाद परिवार के लोगों के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन


पता चला कि फोटो रिश्ता टूटने से बौखलाए युवक ने डाला है। युवती ने कोतवाली में मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक और उसकी दो बहनों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जेसी थपलियाल का कहना है रिश्ता टूटने से बौखलाएं युवक ने युवती के कुछ फोटो फेसबुक पर डाल दिए हैं। मामले की जांच क्राइम ब्रांच की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed