{"_id":"6aec014b234d5ab62c0f9845","slug":"firing-in-jalandhar-parking-dispute-turns-violent-shots-fired-at-car-parked-outside-house-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में फायरिंग: पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर के बाहर खड़ी कार पर चलाईं गोलियां; हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में फायरिंग: पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर के बाहर खड़ी कार पर चलाईं गोलियां; हमलावर फरार
Thu, 05 Nov 2026 09:39 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:39 AM IST
सार
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि श्री गुरु नानक नगर निवासी साहिल पुत्र जनक राज की गाड़ी उसके घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने गाड़ी खड़ी करने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
जालंधर में कार पर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-1 के अंतर्गत आते श्री गुरु नानक नगर, नागरा फाटक के पास घर के बाहर खड़ी एक कार पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी।
शुरुआती जांच के अनुसार, घटना के पीछे गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। एसीपी नॉर्थ जालंधर करनैल सिंह, पीपीएस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह थाना डिवीजन नंबर-1 के मुख्य अधिकारी और पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि श्री गुरु नानक नगर निवासी साहिल पुत्र जनक राज की गाड़ी उसके घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने गाड़ी खड़ी करने पर आपत्ति जताई। बताया गया कि उन्हें अपना सामान शिफ्ट करना था, जिसके चलते उन्होंने साहिल से गाड़ी किसी अन्य स्थान पर खड़ी करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने कार पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए। एसीपी नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की ओर से मामले की बारीकी से जांच जारी है।