{"_id":"6aec13dc81ee7ce7b7072b66","slug":"in-rampur-a-young-man-was-murdered-after-being-struck-on-the-head-in-front-of-the-court-his-body-was-found-n-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रामपुर में कचहरी के सामने युवक का कत्ल, सिर पर वार कर की गई हत्या, होटल के पास मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रामपुर में कचहरी के सामने युवक का कत्ल, सिर पर वार कर की गई हत्या, होटल के पास मिली लाश
Thu, 05 Nov 2026 11:00 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:00 AM IST
सार
यूपी के रामपुर में कचहरी के सामने युवक की सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। युवक की लाश होटल के पास मिली है। युवक को रात 11 बजे तक मोहल्ले में घूमता देखा गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में कचहरी के सामने एक युवक की सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव एक चाय के होटल के पास पड़ा मिला। युवक की पहचान गंगापुर निवासी विष्णु सैनी (35) के रूप में हुई है। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, विष्णु मजदूरी करता था और नशे का आदी था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, विष्णु मजदूरी करता था और नशे का आदी था।
विज्ञापन
Trending Videos
उसे रात करीब 11 बजे तक मोहल्ले में घूमते हुए देखा गया था। सुबह उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक अविवाहित था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन