Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two accused after encounter in Bareilly

बरेली: बैंक की डिप्टी मैनेजर का पर्स छीना, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Thu, 05 Nov 2026 10:43 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

बरेली में पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने तीन नवंबर को बैंक की डिप्टी मैनेजर से पर्स छीना था। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Police arrested two accused after encounter in Bareilly
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे दो आरोपी - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में पासपोर्ट दफ्तर के पास एक निजी बैंक की उप प्रबंधक का पर्स स्कूटी से खींचकर ले जाने वाले लुटेरों को बारादरी थाना पुलिस ने 30 घंटे बाद घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश उफैजा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके साथी शकील उर्फ शानू उर्फ नागराज को भी गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर इन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन




एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि बारादरी पुलिस बृहस्पतिवार तड़के भरतौल रोड पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर भरतौल रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। दोनों बाइक छोड़कर भागे और पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में काजीटोला निवासी उफैजा के पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली: ऑनलाइन गेम के बहाने ठगी करने के छह आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख रुपये और सोने के छह बिस्किट बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके साथी एजाज नगर गौंटिया निवासी शकील उर्फ शानू उर्फ नागराज को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल, तीन डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, छह चाबियां और 1,810 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने तीन नवंबर की शाम पर्स छीनने की बात स्वीकार की। बताया कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की थी।

Trending Videos

डिप्टी मैनेजर के साथ ये हुई थी घटना
लक्ष्मी गुप्ता एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस शाखा में उप प्रबंधक हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह बैंक से सेटेलाइट बस अड्डे होते हुए अपने आवास उमंग पार्ट 1, महानगर जा रही थीं। उन्होंने अपना पर्स स्कूटी के फुटरेस्ट के पास रखा था। पीलीभीत रोड पर पासपोर्ट ऑफिस के पास पहुंचते ही दो अनजान व्यक्ति बाइक से आए और उनका पर्स छीन लिया। लक्ष्मी गुप्ता शोर मचाती ही रह गईं। बदमाश बीसलपुर चौराहा की ओर भाग गए। पर्स में उनका मोबाइल फोन, बैंक कार्ड, चाबी और कुछ नकदी थी। एक बदमाश ने मैरून रंग की शर्ट पहनी हुई थी। लक्ष्मी गुप्ता ने बुधवार को बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

300 कैमरों की फुटेज चेक की
एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि बैंक की डिप्टी मैनेजर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल पुलिस की टीमें गठित कर दी गईं। पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय से सटे रास्तों पर घटना के समय से आसपास करीब 300 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। इससे पुलिस ने बदमाशों को चिह्नित कर लिया। फिर सटीक मुखबिर तंत्र व तकनीक का प्रयोग कर पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी कर ली। अधिकारियों ने टीम को शाबासी दी है। पीड़ित ने भी लुटेरों को पहचान लिया है। 

शकील पर दर्ज हैं कई मुकदमे
एएसपी के अनुसार शकील उर्फ शानू उर्फ नागराज के खिलाफ बारादरी थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट और वर्ष 2022 में हत्या की धारा का एक मुकदमा शामिल है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्स छीनने के मामले में कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के संबंध में बारादरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed