Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Worker fired from factory goes on rampage carries out extensive vandalism along with associates

कानपुर: फैक्टरी से निकाले गए मजदूर का तांडव, साथियों संग जमकर की तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच शुरू

Thu, 05 Nov 2026 10:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 05 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरवामीर गांव स्थित रेयर केम इंडस्ट्रीज निरमा फैक्टरी में हिसाब-किताब के बाद नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक मजदूर ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ जमकर उपद्रव किया। आरोपी मजदूर ने साथियों संग फैक्ट्री में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ की तथा सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।

विज्ञापन
Kanpur Worker fired from factory goes on rampage carries out extensive vandalism along with associates
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में संचालित रेयर केम इंडस्ट्रीज निरमा फैक्टरी में बीती रात मजदूर और उसके साथियों के द्वारा तोड़फोड़ और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैक्टरी मालिक दिनकर प्रबोध सक्सेना की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, जनपद फतेहपुर के साईं रावतपुर गांव निवासी कमल तिवारी पिछले करीब दो माह से फैक्टरी में मजदूरी कर रहा था। बुधवार को हिसाब कर उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन



विज्ञापन



आरोप है कि इसके बाद कमल तिवारी ने पुलिस को सूचना दी कि उसे धक्का मारकर भगाया गया है। फैक्टरी प्रबंधन के अनुसार हिसाब के बाद भी कमल तिवारी अन्य कर्मचारियों को गालियां दे रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने बीती रात करीब 10 बजे अपने आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ फैक्टरी में आकर गाली-गलौज, तोड़फोड़ की और लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 10 अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात का फुटेज मौजूद है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed