{"_id":"9a78b10f789e0c1dc667c39c0ba157c6","slug":"lady-drunk-acid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद होने पर पी लिया तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से विवाद होने पर पी लिया तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी के झगड़े ने सोमवार को गंभीर रूप ले लिया। विवाद बढ़ जाने पर पत्नी ने तेजाब पी लिया। वहीं, पति ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के बहादुर गंज निवासी लईक के बेटे बब्बू का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ जाने पर बब्बू की पत्नी ने तेजाब पी लिया था। वहीं, बब्बू ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। किसी तरह से मामले को शांत कराया।
महिला की अवस्था देखकर उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान गांव में काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।