फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crpf terrerist attac in rampur

हां! हमने दी थी अतिरिक्त चार्जशीट की अनुमति

Fri, 29 Jan 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
crpf terrerist attac in rampur
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। उन्होंने कहा कि हमने ही इस मामले में अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल करने और आरोपियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति प्रदान की थी।
विज्ञापन



ये पहला मौका है जब इस मामले में किसी आईएएस अधिकारी ने गवाही दी है। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात में हुए आतंकी हमले में सात सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



घटना के चालीस दिन बाद पुलिस और एटीएस की टीम ने दो पाकिस्तानी समेत कुल आठ आतंकियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को अभियोजन की ओर से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के प्रमुख सचिव कुमार कमलेश को पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी आरोपियों की मौजूदगी में कुमार कमलेश ने गवाही दी। कहा कि उन्होंने ही विशेष सचिव गृह रहते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही इन पर मुकदमा चलाने की अनुमति प्रदान की थी। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने सवाल दागे, जिनका उन्होंने जवाब दिया।


महाराष्ट्र के पुणे के डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी तुलसीदास शर्मा ने भी कोर्ट में पेश होकर मुंबई के गोरेगांव निवासी आरोपी फईम अरशद अंसारी के फर्जी पासपोर्ट के संबंध में गवाही दी। कहा कि फईम के पासपोर्ट की जांच की गई थी, जोकि फर्जी निकले थे। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ फरवरी को होगी।



बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव कुमार कमलेश और महाराष्ट्र के पुणे के डिप्टी पासपोर्ट अधिकारी तुलसीदास शर्मा की गवाही के साथ ही अब तक इस मामले में 36 लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है। सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रमुख सचिव की गवाही के चलते भी पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। दोपहर के वक्त प्रमुख सचिव यहां स्क्वाड के साथ यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed