फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   नाले में मिला कार्यवाहक पोस्टमास्टर का शव

नाले में मिला कार्यवाहक पोस्टमास्टर का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नाले में मिला कार्यवाहक पोस्टमास्टर का शव

विज्ञापन
रामपुर। नूरमहल आवास विकास स्थित डाकखाने में तैनात कार्यवाहक पोस्टमास्टर का शव शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।

जिला बदायूूं के थाना वजीरगंज के गांव वगोला निवासी बहोरन सिंह (40) डाकघर की मुख्य ब्रांच में बने सरकारी मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी तैनाती सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नूर महल आवास विकास में बने डाकघर में कार्यवाहक पोस्टमास्टर के पद पर थी। शुक्रवार की सुबह जब वह डाकघर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की गई। इसके बाद उनके साथियों ने सिविल लाइंस कोतवाली में उनके गायब होने की तहरीर दे दी थी। दोपहर बाद उनका शव मुख्य डाकघर के सामने बह रहे नाले में पड़ा मिला। सूचना के बाद डाक घर के कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।सूचना के बाद पुलिस आ गई।शव को किसी तरह से नाले से बाहर निकाला लेकिन चोट का कोई निशान नहीं था।इस मामले की जानकारी मृतक के परिवार के लोगों को दे दी। उनके परिवार के लोग बरेली गए हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed