फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पुलिस पर पथराव करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर पथराव करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Aug 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार
रामपुर। गोकशी का विरोध करने पर नगालिया आकिल के लोगों ने पुलिस को पीटकर घायल कर दिया था। इस मामले में तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल में 24 अगस्त को अतीक के घर में गोवध किया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई थी। पुलिस के विरोध करने पर गांव के लोगों ने पुलिस पर पथराव करते हुए पीट दिया था। इसके बाद वहां पर बवाल हो गया था। बाद में पुलिस ने पूरे गांव में तोड़फोड़ करते मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। सोमवार की देर रात को पुलिस ने हाफिज खलील अहमद, इसरत अली, अख्तर अली को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed