{"_id":"5b83001142c792464f4970ea","slug":"41535311889-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। डेढ़ साल से किशोरी को लेकर फरार चल रहे बीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके पास से किशोरी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
शाहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी काफी समय से बीमार चल रही थी। गांव में आने वाला तांत्रिक उसकी बेटी को ठीक करने का झांसा देकर उसके घर पर आया करता था। करीब डेढ़ साल पहले वह किशोरी का अपहरण कर ले गया। इसके बाद परिजनों ने आरोपी तांत्रिक कल्यान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को पुलिस ने सूचना पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुुलिस आरोपी तांत्रिक से पूछताछ कर रही है।
कई ठिकाने बदल चुका था तांत्रिक
रामपुर। सीओ केमरी आशुतोष तिवारी का कहना है कि तांत्रिक इलाज का बहाना कर किशोरी को अपने साथ ले गया था। लगातार उसको तलाश किया जा रहा था। लेकिन वह समय-समय पर अपने ठिकाने बदल रहा था। इस कारण उसे गिरफ्तार करने में करीब डेढ़ साल लग गया।