फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ग्यारह कमरों का दो मंजिला मकान राख

ग्यारह कमरों का दो मंजिला मकान राख

Mon, 23 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
ग्यारह कमरों का दो मंजिला मकान राख
निरमंड (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

निरमंड खंड की भालसी पंचायत के खनोटा कुटवा गांव में रविवार देर रात आग लगने से दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया। यह मकान मेहर चंद और लूदर चंद का था। मकान 11 कमरे समेत जल गया। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया हैं। इससे करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात करीब ढाई बजे की है। आग लगने के समय घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। जैसे ही उनको आग लगने का पता चला तो उन्होंने सहायता के लिए चिल्लाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक अंदर सोए सभी लोग बाहर आ गए थे। इसी बीच गौशाला से गाय को भी किसी तरह से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार दो सप्ताह पहले ही इस घर में विवाह हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस आग के कारणों की जांच में जुट गई हैं। ग्राम पंचायत भालसी के प्रधान विदेश निगम ने बताया कि घर में आग लगने से लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों के घर में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने अपनी तरफ से पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि दी है। निरमंड पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी हो। उधर, तहसीलदार नीरजा शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed