फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused gang-raped and murdered a girl after she pressured them for marriage

Delhi NCR News: शादी का दबाव बनाने पर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर की लड़की की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
स्वरूप नगर का मामला
विज्ञापन

-एक आरोपी से लड़की की थी दोस्ती, आरोपी के साथ अकसर घूमती थी, लड़की परिवार से अलग रहती थी
- कई बार घर से रहती थी गायब, इसलिए परिवार वालों ने दर्ज नहीं करवाया उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में नए खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि लड़की की दोस्ती मुख्य आरोपी टेंपो चालक से थी। उस पर लड़की शादी करने का दबाव बना रही थी। आरोपी के शादी करने से मना करने पर इनके बीच झगड़ा हो गया। नशे में धुत आरोपियों ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना 11 सितंबर की रात की है। 13 सितंबर को स्थानीय लोगों ने देखा कि कुत्ते एक शव को नोच रहे हैं और उसे झाड़ियों से खींच रहे हैं। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शव पूरी तरह से सड़ गई थी। साथ ही उसका एक हाथ भी गायब था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जांच में यह बात सामने आई कि लड़की स्वरूप नगर इलाके में अकेली रहती थी। जबकि उसका परिवार कहीं और रहता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की पहले भी कई बार घर से अपने दोस्त के साथ चली गई थी। वह अकसर इन दोस्तों के साथ ही घूमती थी। घर से अलग रहने के कारण परिवार को उसकी हत्या की जानकारी तुरंत नहीं हो सकी और परिवार की ओर से उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस में नहीं दी गई थी। पिता कभी-कभी बेटी से मिलने स्वरूप नगर आया करते थे। इस मामले में पकड़े गए तीनों नाबालिग पढ़ाई छोड़ चुके हैं और नशे के आदी हैं। वहीं एक आरोपी टेंपो चलाता है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि तीन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed