{"_id":"6aad7140a30ea7e5a302080c","slug":"wrestler-arrested-with-650-grams-of-charas-chamba-news-c-88-1-ssml1004-197193-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 650 ग्राम चरस के साथ पहलवान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 650 ग्राम चरस के साथ पहलवान गिरफ्तार
Fri, 18 Sep 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
किराये के कमरे में दबिश देकर एसआईयू ने दबोचा युवक, न्यायालय ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
चरस की खेप कहां से पहुंची, आपूर्ति में कौन-कौन शामिल, पुलिस खंगाल रही कड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। दंगल के अखाड़े में कुश्ती लड़ने वाला युवक चरस रखने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चुराह के ड्रुध गांव में पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने गुप्त सूचना के आधार पर किराये के कमरे में दबिश देकर 650 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस ने मौके से रमेश कुमार निवासी ड्रुध, डाकघर कल्हेल को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम को सूचना मिली थी कि युवक के पास मादक पदार्थ मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने ड्रुध स्थित उसके किराये के कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान 650 ग्राम चरस बरामद होने पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रमेश कुमार दंगलों में कुश्ती करता है और पहलवान है। पुलिस अब जांच को आगे बढ़ाते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि उसके पास चरस कहां से पहुंची और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं।
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बरामद चरस के स्रोत और संभावित आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।