फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Former employee leader of RDUVV turns out to be a multi-millionaire.

एमपी: आय से 86% अधिक खर्च, रादुविवि के पूर्व कर्मचारी नेता पर कसा लोकायुक्त का शिकंजा

Fri, 18 Sep 2026 10:11 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 10:11 PM IST
सार

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारी नेता वंश बहोर पटेल के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच में उनकी वैध आय की तुलना में करीब 86 प्रतिशत अधिक व्यय पाया गया। लोकायुक्त के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

विज्ञापन
Former employee leader of RDUVV turns out to be a multi-millionaire.
रादुविवि का पूर्व कर्मचारी नेता निकला करोड़पति

विस्तार

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के पूर्व कर्मचारी नेता वंश बहोर पटेल के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच में उनकी वैध आय की तुलना में करीब 86 प्रतिशत अधिक व्यय पाया गया। लोकायुक्त के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

विज्ञापन


लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले के अनुसार, वंश बहोर पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने उनकी आय और संपत्तियों का आकलन कराया। जांच में सेवाकाल के दौरान उनकी कुल वैध आय 91,886.11 रुपये पाई गई, जबकि कुल व्यय 1,68,513.37 रुपये दर्ज किया गया। जांच में वैध आय की तुलना में करीब 86 प्रतिशत अधिक व्यय पाया गया। लोकायुक्त के मुताबिक, इस आधार पर आरोपी द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शिवपुरी का बेटा तिरंगे में लिपटकर लौटा: ITBP जवान नीरज की पार्थिव देह पहुंची भौंती, विदाई से पहले गार्ड ऑफ ऑनर
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी संघ के कई बार रह चुके हैं अध्यक्ष
वंश बहोर पटेल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के कई बार अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। बताया जाता है कि वे करीब आठ बार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। लोकायुक्त द्वारा उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला विश्वविद्यालय कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोकायुक्त की विवेचना के दौरान संपत्ति और आय से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed