फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Motorcyclist killed in collision with pickup truck; driver fled

Balrampur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक भागा

Fri, 18 Sep 2026 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with pickup truck; driver fled
फोटो-29- ​शिवकुमार (फाइल फोटो)
गैसड़ी। पचपेड़वा कस्बे में मुख्य मार्ग पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने बृहस्पतिवार देर शाम पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार लठावर निवासी शिवकुमार चौहान (30) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी राजेश और दिवाकर के अनुसार, शिवकुमार बाइक से बढ़नी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तुलसीपुर की ओर जा रही पिकअप से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, शिवकुमार ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई अजय ने बताया कि शिवकुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मुंबई में रहकर काम करते थे। तबीयत खराब होने के कारण करीब एक सप्ताह पहले ही घर लौटे थे। परिवार में सबसे बड़े होने के कारण सभी को उनसे काफी उम्मीदें थीं। वह परिवार की हमेशा चिंता करते थे और दो छोटे भाइयों व बहन का ध्यान रखते थे।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिवकुमार किसी काम से पचपेड़वा गए थे। परिवार को क्या पता था कि घर से निकले शिवकुमार फिर कभी वापस नहीं लौटेंगे। परिवार के अनुसार, शिवकुमार के पिता बुधराम मुंबई में रहते हैं और मां विमला हैं। उनके छोटे भाई विजय (9) और बहन सीमा (15) हैं। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वाहन चालक की तलाश के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed