फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young woman alleges sexual exploitation under the pretext of marriage.

Meerut News: युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप

Fri, 18 Sep 2026 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Young woman alleges sexual exploitation under the pretext of marriage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में वह एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी। इसी दौरान अस्पताल में काम करने वाले आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया।

आरोप है कि उसने फोटो और वीडियो भी बना लिए। शिकायत करने की बात पर शादी करने का भरोसा देकर उसे शांत करा दिया। पीड़िता के अनुसार बाद में आरोपी ने फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया। अक्टूबर 2025 को दिल्ली के एक मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, लेकिन आरोपी उसे अपने घर नहीं ले गया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed